बहुविकल्पीय प्रश्न-पत्र प्रत्येक प्रश्न में चार वैकल्पिक उत्तर दिये गये हैं, उनमें से सही विकल्प चुनिए- 1. ax²+bx+c के शून्यकों का योगफल है। (a) - b/a (b) b/a (c) -c/a (d) c/a 2. यदि a=x²y तथा b=xy² तो HCF (a,b) है: (a)x (b) y (c) xy (d) x² y² 3. x²+6x+5=0 के शून्यक है। (a) दोनों धनात्मक (b) दोनों ऋणात्मक (c) दोनों बराबर (d) एक शून्यक शून्य 4. ax²+bx+c के शून्यकों का गुणनफल है। (a) - b/a (b) b/a (c) -c/a (d) c/a 5. समीकरण 5x - 15y = 16 और 3x - 9y = 48/5 के युग्म का/के: (a) एक हल है (b) कोई हल नहीं है (c) अपरिमित रूप से अनेक हल है (d) इनमें से कोई नहीं 6. k का मान जिसके लिये समीकरण 2kx² - 6x + 1 = 0 के मूल समान है: (a) - 9/2 (b) 9/2 (c) 9 (d) -9 7. द्विघात समीकरण 3x² - 6x + 4 =0 का विविक्तकर है: ( a) 12 (b) 13 (c)-12 (d) 3√6 8. एक A.P. के 8वें पद का 8 गुना. 12वें पद के 12 गुने के बराबर है। इसका 20वाँ पद है: (a) 20 (b) 0 (c)-20 (d) इनमें से कोई नहीं। 9. एक ∆ABC को भुजाओं AB और AC पर क्रमशः बिन्दु D और E इस प्रकार है कि AD = 2 सेमी, BD=3cm, BC = 7.5 सेमी, तथा DE |...