Skip to main content

स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर 1893 को शिकागो (अमेरिका)

              -:स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर 1893 को शिकागो (अमेरिका:-

 स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर 1893 को शिकागो (अमेरिका) में हुए विश्व धर्म सम्मेलन में एक बेहद चर्चित भाषण दिया था। विवेकानंद का जब भी जिक्र आता है उनके इस भाषण की चर्चा जरूर होती है। पढ़ें विवेकानंद का यह भाषण... 

अमेरिका के बहनो और भाइयो ,

आपके इस स्नेहपूर्ण और जोरदार स्वागत से मेरा हृदय अपार हर्ष से भर गया है। मैं आपको दुनिया की सबसे प्राचीन संत परंपरा की तरफ से धन्यवाद देता हूं। मैं आपको सभी धर्मों की जननी की तरफ से धन्यवाद देता हूं और सभी जाति, संप्रदाय के लाखों, करोड़ों हिन्दुओं की तरफ से आपका आभार व्यक्त करता हूं। मेरा धन्यवाद कुछ उन वक्ताओं को भी जिन्होंने इस मंच से यह कहा कि दुनिया में सहनशीलता का विचार सुदूर पूरब के देशों से फैला है। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे धर्म से हूं, जिसने दुनिया को सहनशीलता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया है। हम सिर्फ सार्वभौमिक सहनशीलता में ही विश्वास नहीं रखते, बल्कि हम विश्व के सभी धर्मों को सत्य के रूप में स्वीकार करते हैं।

मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे देश से हूं, जिसने इस धरती के सभी देशों और धर्मों के परेशान और सताए गए लोगों को शरण दी है।
मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमने अपने हृदय में उन इस्त्राइलियों की पवित्र स्मृतियां संजोकर रखी हैं, जिनके धर्म स्थलों को रोमन हमलावरों ने तोड़-तोड़कर खंडहर बना दिया था। और तब उन्होंने दक्षिण भारत में शरण ली थी। मुझे इस बात का गर्व है कि मैं एक ऐसे धर्म से हूं, जिसने महान पारसी धर्म के लोगों को शरण दी और अभी भी उन्हें पाल-पोस रहा है। भाइयो, मैं आपको एक श्लोक की कुछ पंक्तियां सुनाना चाहूंगा जिसे मैंने बचपन से स्मरण किया और दोहराया है और जो रोज करोड़ों लोगों द्वारा हर दिन दोहराया जाता है: जिस तरह अलग-अलग स्त्रोतों से निकली विभिन्न नदियां अंत में समुद में जाकर मिलती हैं, उसी तरह मनुष्य अपनी इच्छा के अनुरूप अलग-अलग मार्ग चुनता है। वे देखने में भले ही सीधे या टेढ़े-मेढ़े लगें, पर सभी भगवान तक ही जाते हैं।

वर्तमान सम्मेलन जोकि आज तक की सबसे पवित्र सभाओं में से है, गीता में बताए गए इस सिद्धांत का प्रमाण है: जो भी मुझ तक आता है, चाहे वह कैसा भी हो, मैं उस तक पहुंचता हूं। लोग चाहे कोई भी रास्ता चुनें, आखिर में मुझ तक ही पहुंचते हैं।

सांप्रदायिकताएं, कट्टरताएं और इसके भयानक वंशज हठधमिर्ता लंबे समय से पृथ्वी को अपने शिकंजों में जकड़े हुए हैं। इन्होंने पृथ्वी को हिंसा से भर दिया है। कितनी बार ही यह धरती खून से लाल हुई है। कितनी ही सभ्यताओं का विनाश हुआ है और न जाने कितने देश नष्ट हुए हैं।

अगर ये भयानक राक्षस नहीं होते तो आज मानव समाज कहीं ज्यादा उन्नत होता, लेकिन अब उनका समय पूरा हो चुका है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आज इस सम्मेलन का शंखनाद सभी हठधर्मिताओं, हर तरह के क्लेश, चाहे वे तलवार से हों या कलम से और सभी मनुष्यों के बीच की दुर्भावनाओं का विनाश करेगा
।

Comments

Popular Posts ��

अवकलन के सूत्र

Formulae of Differential

कक्षा 10 के गणित विषय के महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रृंखला माॅडल पेपर सहित

  महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रृंखला  कक्षा-10  विषय-गणित  यूपी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहे, हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए गणित विषय के प्रत्येक अध्याय के महत्वपूर्ण प्रश्नों को एक श्रृंखला और माॅडल पेपर में समावेशित किया गया है। आप प्रत्येक अध्याय का अभ्यास करें और प्रश्नों को समय प्रबंधन के अनुसार हल कीजिए। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं!   अध्याय 1 वास्तविक संख्याएं    Real Number वास्तविक संख्याएं   अध्याय 2 बहुपद  बहुपद   अध्याय 3 दो चरों वाले रैखिक समीकरण युग्म दो चरों वाले रैखिक समीकरण युग्म अ ध्याय 4 द्विघात समीकरण  द्विघात समीकरण QUADRATIC EQUATION   अध्याय 5 समान्तर श्रेणी  समान्तर श्रेणी arithmetic progression   अध्याय 6 त्रिभुज  त्रिभुज Triangles   अध्याय 7 निर्देशांक ज्यामिति  निर्देशांक ज्यामिति Coordinate Geometry   अध्याय 8 त्रिकोणमिति का परिचय  अध्याय 9 त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग  त्रिकोणमिति Trigonometry    अध्याय 10 वृत्त  वृत्त Circle ...

त्रिकोणमिति के व्यापक हल

साप्ताहिक परीक्षा सत्र् 2017-2018 कक्षा :- 11th विषय :- गणित (केवल प्रश्न-पत्र) ➡ त्रिकोणमितीय फलन अतुल्य CLASSES FOR PHYSICS & MATHEMATICS, CHANDAUSI # 9557176660, 7351810659 हम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं! Visit :- atulyaclasses.blogspot.com

प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन ( INVERSE TRIGONOMETRY FUNCTION )

प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन  ( INVERSE TRIGONOMETRY FUNCTION ) कक्षा :- 12th  विषय :- गणित  महत्वपूर्ण प्रश्न एवं सूत्र  📚अतुल्य CLASSES FOR PHYSICS & MATHEMATICS, CHANDAUSI  🌐 www.atulyaclasses.blogspot.com 📲 9557176660, 7351810659

माॅडल पेपर 2 अभ्यास हेतु बोर्ड परीक्षा कक्षा 12

इण्टरमीडिएट परीक्षा गणित आदर्श प्रश्न पत्र यूपी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहे, इण्टरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए गणित विषय के प्रत्येक अध्याय के महत्वपूर्ण प्रश्नों को एक माडल पेपर में समावेशित किया गया है। आप हर प्रश्न पत्र का अभ्यास करें और प्रश्नों को समय प्रबंधन के अनुसार हल कीजिए। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं! माॅडल पेपर 2   अभ्यास हेतु   बोर्ड परीक्षा कक्षा 12   खुश रहें...!

सततता, अवकलनीयता तथा प्रथम सिद्धांत के द्वारा अवकलन के सूत्र

Continuity, Differentiability & to find differential by 1st principle

B.Sc. II Improvement EXAM Paper 2019

B.Sc. SECOND YEAR  IMPROVEMENT EXAM PAPER 2019
अतुल्य CLASSES FOR PHYSICS & MATHEMATICS, CHANDAUSI. सत्र् 2019-2020 के लिए... 11th & 12th के लिए... 👉नये बैच NCERT पाठ्यक्रमानुसार... 4 फरवरी 2019, 4 मार्च 2019 & 8 अप्रैल 2019 से प्रारंभ। हम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं! अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :- Mr. Shivam Raghav #9557176660 Mr. Tanuj Upadhyay #7351810659 पता :- गऊशाला रोड, आवास-विकास, वैष्णो-विहार, फेज़-IV, निकट LIC Office, काली माता का मंदिर, चन्दौसी(सम्भल)

11th गणित (केवल प्रश्न-पत्र) TEST PAPER

☆ साप्ताहिक परीक्षा  सत्र् 2018-2019 कक्षा :-  11th  विषय :- गणित (केवल प्रश्न-पत्र) समुच्चय [SETS]  हम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। ● 11th के त्रिकोणमितीय के व्यापक हल का प्रश्न-पत्र प्राप्त करने के लिए click करें :-  ➡ https://atulyaclasses.blogspot.com/2018/08/blog-post_21.html ●11th के गणित विषय के विभिन्न प्रश्न-पत्रों को प्राप्त करने के लिए अतुल्य CLASSES FOR PHYSICS & MATHEMATICS, CHANDAUSI. के Facebook Page पर login करें :- ➡  https://www.facebook.com/Atulyaclasse/ ●12th कक्षा के रैखिक प्रोग्रामन का हल प्रश्न देखने के लिए click करें :- ➡ https://atulyaclasses.blogspot.com/2018/09/linear-programming.html ●12th भौतिक विज्ञान का Model Paper प्राप्त करने के लिए click करें :- ➡ https://atulyaclasses.blogspot.com/2018/08/12th_26.html ●12th गणित का Model Paper प्राप्त करने के लिए click करें :- ➡ https://atulyaclasses.blogspot.com/2018/08/12th.html ●12th गणित विषय के साप्ताहिक परीक्षा का हल प्राप्त...

प्रायिकता Probability कक्षा 12

  प्रायिकता   Probability   कक्षा 12   -: प्रायिकता (Probability):- ① सप्रतिबन्ध प्रायिकता (Conditional Probability):- घटना F के घटने के बाद, घटना E की प्रायिकता  [P(E/F) = [n(E∩F)/n(s)]/[n(F)/n(s)  P(E/F) = P(EበF)/P(F) ② P(E'/F) = 1-P(E/F) ③ प्रायिकता का गुणन नियमः- P(A∩B)=P(A). P(B/A)  P(A∩B)=P(B).P(A/B) ④ यदि A व B स्वतन्त्र घटनाएँ हैं, तो  P(AበB) = P(A).P(B) ⑤ सम्पूर्ण प्रायिकता प्रमेय :- P(E) = P(E¹).P(E/E¹)+P(E² ).P(E/E²)+..+P(En).P(E/En) ⑥ बेज-प्रमेय (Baye's Theorem):- P(Ei/E) =  {P(Ei).P(E/Eⅰ)}/ Σ  P(Ei).P(E/Ei) महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रृंखला  1.एक व्यक्ति A, 70% घटनाओं में तथा दूसरा व्यक्ति B,60% घटनाओं में सत्य बोलता है। एक घटना के लिए,दोनों के एक-दूसरे से सहमत होने की प्रायिकता है- (a) 0.42 (b) 0.58 (c) 0.54 (d) 0.46 2.  दो पाँसों के एक उछाल में योग 7 से अधिक आने की प्रायिकता होगी जबकि पहले पाँसे पर 4 आता है। (a) 1/ 3  (b) 1/2  (c) 1/12  (d) इनमें से कोई नहीं 3. A और B दो घटनाएँ हैं कि P(A / B) =P(B/...